NEWSUncategorised

मशहूर सिंगर,रैपर हनी सिंह को मिली जान से मरने की धमकी, 50 लाख भी मांगे कनाडा में बैठे गोलड़ी बरार का नाम आया सामने

पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिन्जर, रैपर हनी सिंह से 50 लाख रुपये मांग हुई है, साथ ही, जान से मरने की धमकी भी दी गई है। बता दें कनाडा में गोलड़ी बरार का नाम सामने आया जो सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का मास्टरमाइन्ड था।

फेमस सिंगर हनी सिंह से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है, नहीं देने पर जान से मरने की धमकी मिली है। हनी सिंह ने खुद दिल्ली पुलिस को 19 जून को शिकायत कर बताया की उनके मैनेजर रिहित छाबरा को कनाडा में बैठे गोलड़ी बरार का फोन आया था फोन पर उसने हनी सिंह को जान से मरने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की मांग भी की। फोन पर मौजूद शख्स ने अपना नाम गोलड़ी बरार बताया था। उसी के बाद हनी सिंह के मैनेजर को विदेश से कई धमकी भरे कॉल और वॉयस नोट आने लग गए। जिसके बाद मैनेजेर ने हनी सिंह को बताया और हनी सिंह बिना किसी देरी के दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल हरकत में आई और आईपीसी धारा 387,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

जानिए पूरा मामला

दरअसल हनी सिंह और उसके मैनेजर, हाल में संसद प्रवेश शर्मा के साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा और स्पेशल सेल के कमिश्नर एच जी एस धालीवाल से मिले और उनको पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक हनी सिंह धमकी वाले कॉल से काफी डरे हुए थे। उन्होंने पुलिस को कहा की वो और उनका परिवार कॉल के बाद से काफी डर गए है। इसलिए पुलिस प्रशासन हमे बेहद कड़ी सुरक्षा दे।

इसी भी पढे : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निजजर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई, इंडिया के टॉप मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम था

इसे पहले सिद्धू मूसेवाला को भी गोलड़ी बरार के कहने से लौरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के लोगों ने तबड़तोड़ फ़ाइरिंग कर मौत के घाट उतार दिए था, और अब वही गोलड़ी बरार ने हनी सिंह को भी धमकी भरे कॉल कर दिया जिससे हनी सिंह और उनका परिवार पहले ही डर गए है।

One thought on “मशहूर सिंगर,रैपर हनी सिंह को मिली जान से मरने की धमकी, 50 लाख भी मांगे कनाडा में बैठे गोलड़ी बरार का नाम आया सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *