NEWSUncategorised

मुंबई से श्रद्धा वालकर जैसा एक और मामला सामने आया, लिव-इन- रीलैशन में रह रहे पार्टनर ने किया कत्ल, कत्ल के बाद कई टुकड़े किए लाश के

मुंबई मे एक बार फिर आफताब जैसा दरिंदा हुआ गिरफ्तार, दिल जनझकोर रख देने वाला मामला आया सामने, लिव-इन मे रह रहे एक 56 वर्षीय आदमी ने अपनी ही पार्टनर का पहले कत्ल किया उसके बाद उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिए। हालांकि वह शख्स फिलहाल पुलिस की गिरफ्त मे है। साथ ही, पुलिस ने जानकारी दी की आरोपी की पहचान मनोज साहनी के रूप मे हुई है।

आपको बता दें की आरोपी मनोज साहनी सरस्वती वैधा के पिछले 3 सालों से मीरा रॉड मे सिथ्त आकाशगंगा नाम की एक अपार्टमेंट मे एक किराए के मकान मे लिव-इन-रीलैशन मे रह रहे थे।

बुधवार यानी कल आकाशगंगा मे रह रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी की जिस अपर्टमेंट मे दोनों कपल रहते है उसे बेहद ही गंदी बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उस मकान की तफतीश करना शुरू किया।

शुरुआती जांच मे ही पुलिस को पता चल गया था की यहा एक महिला की बड़ी ही बेहरमी से हत्या की गई है। कत्ल की खबर फैलती ही पूरे अपार्टमेंट हड़कंप मच गया था। इस बीच मुंबई के डीसीपी जयंत बजबले ने बताया की पुलिस को आकाशगंगा अपार्टमेंट के एक मकान से एक महिला की लाश बरामद हुई है।

इसे भी पढे : 2 हजार के नोट बंद होते ही, इस दिन से चालू होगा हजार का नया नोट, जानिए पूरी खबर

जिसकी लाश कई टुकड़े किए गया है। जिसके बाद आरोपी मनोज साहनी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें प्राथमिक जांच से सामने आया की महिला की गला रेट कर हत्या की गई है उसके बाद आरोपी ने महिला के शव के कई तुड़के किए है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

One thought on “मुंबई से श्रद्धा वालकर जैसा एक और मामला सामने आया, लिव-इन- रीलैशन में रह रहे पार्टनर ने किया कत्ल, कत्ल के बाद कई टुकड़े किए लाश के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *