NEWSUncategorised

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास से लड़की का कई टुकड़ों में बरामद हुआ शव, शव के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप

राजधानी दिल्ली से सामने आया दिल दहला देने वाला मामला। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास से बरामद हुआ एक कई टुकड़ों में एक लड़की का शव। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी का बात खुलासा नहीं किया। हालांकि मौके पर मौजूद है पुलिस साथ ही, जांच जारी है।

उत्तर दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास यमुना किनारे एक जंगल में एक लड़की का शव बरामद हुआ। इतना ही नहीं वो शव नहीं शव के कई टुकड़े में मिला है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दें की इस शव की जानकारी एक बच्चे ने सुबह दी थी।

जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एक काले रंग की पॉलिथीन में लड़की के 4 से 5 टुकड़े मिले थे। जिनको जंगली कुत्तों ने काफी बुरी तरह से नोनचा हुआ था। जबकि बाकी के टुकड़ों की तलाश की जारी है।

इसी भी पढे : दिल्ली की यमुना में बढ़ते जलस्तर ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, अपना ही घर छोड़ भागे लोग, घर छोड़ कर भागे लोगों के पास ना खाना ना पानी

पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या कई दिनों पहले कर दी गई है और फिर मरने वाला शव को इधर फेंक कर भाग गया। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हुई है लंबे बाल देख पुलिस ने अनुमान लगाया है की ये लाश किसी महिला की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं कह अभी इस मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *