NEWS

दिल्ली की यमुना में बढ़ते जलस्तर ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, अपना ही घर छोड़ भागे लोग, घर छोड़ कर भागे लोगों के पास ना खाना ना पानी

अगर पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी रहा तो दिल्ली की यमुना में पानी का जलस्तर और भी बढ़ सकता है। जो की बेहद ही चिंताजनक बात है। जबकि मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में आने वाले और दिन पहाड़ी राज्यों में बारिश होने की आशंका जताई है।

राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हो तेज बारिश और अभी भी जारी पहाड़ी राज्यों की लगातार बारिश के चलते दिल्ली के यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर त पहुच गया है। हालांकि ऐसे अलाम में प्रशासन यमुना किनारे रह रहे लोगों को किसी सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है। इस बीच यमुना का जलस्तर आ 207.14 मीटर तक पहुच गया जो की काफी डराने वाला आंकड़ा है।

हालांकि प्रसाशन के सलाह को मानते हुए लोग अपने घरों को छोड़ भाग गया लेकिन अफसोस बात ये है की ना तो इनके पास खाना है और नहीं पीने का पानी जबकि ये लोग पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में फ्लाईओवर के नीचे रहके यमुना के जलस्तर के काम होने का इंतजार कर रहे है।

लोगों ने बताई अपनी तकलीफ

फ्लाईओवर के नीचे बैठे लोगों में से एक महिला ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की ना तो हमारे पास खाना है और ना ही पीने के लिए पानी। हालांकि पानी सिर्फ सुबह ही आता है इसके अलावा हम और हमारे बच्चों को पूरा पूरा दिन बिना कुछ खाए बिताना पड़ता है। जबकि हमारे बच्चे काफी भूखे है फिर भी ऐसे जीना पढ़ रहा है अब तो बस यमुना की जलस्तर में गिरावट का इंतजार है। वही मौजूद अन्य शख्स ने बताया की हम सब अपने घर को छोड़कर यहा आ गए लेकिन एक एक दिन बिना पानी और खाने के बिताने काफी मुश्किल हो रहा है। लेकिन इसके अलावा और कर भी क्या सकते है बस अब इंतजार कर रहे है की यमुना का जलस्तर और बारिश का कहर जल्द खत्म हो।

अगले कुछ और दिन जारी रहेगी बारिश

आपको बता दें की मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, और राजस्थान में आने वाले कुछ दिन और भीषण बारिश होने की चेतावनी दी है। जिससे दिल्ली की यमुना नदी में जलस्तर और भी बढ़ सकता है। सोमवार को जलस्तर 205.33 मीटर था जबकि कल जलस्तर बाढ़ के 206.24 तक पहुँच गया था और आज जलस्तर 207.14 मीटर तक पहुँच गया जबकि बारिश के चलते ये जलस्तर और भी ऊपर आ सकता है। मौसम विभाग ने लगाया अनुमान।

यमुना के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ भी आ सकती है

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया की राजधानी में यमुना के जलस्तर पहले ही खतरे के निशान से ऊपर आ चुका था। जबकि अधिकारियों ने मंगलवार तक की आशंका जताई थी। इस बीच अधिकारियों ने बताया की यमुना के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की सिथ्ति भी पैदा हो सकती है इसलिए पहले ही यमुना किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दे दिए गए थे।

इसी भी पढे : दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेसवे पर बस और कार के बीच हुई भयंकर टक्कर, मौके पर ही 6 लोगों की हुई मौत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राज्य में बारिश के कहर को देखते हुए एक बैठक बुलाई थी। जिसमें यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर भी चर्चा की गई थी। जिसमें विशेषयगो के भविष्यवाणियों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था, की दिल्ली में बाढ़ की संभावना नहीं है।

One thought on “दिल्ली की यमुना में बढ़ते जलस्तर ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, अपना ही घर छोड़ भागे लोग, घर छोड़ कर भागे लोगों के पास ना खाना ना पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *